जिला रतलाम ग्रामीण मध्य्प्रदेश
डेलनपुर दौलत पाटिदार
ग्रामीण लंबे समय से पानी के लिए परेशान हो रहे 5170 घरों को राहत ग्रामीणों को अब जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर घर नल के माध्यम से स्वच्छ जल मिल सकेगा। बीते कल 13.42 करोड़ की लागत से 5 ग्राम पंचायतों में नल से जल देने की योजना के तहत भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ।
जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत सिमलावदा में पाइप लाइन, 3 कूप और 1586 घरों में नल कनेक्शन के लिए 4 करोड़ 27 लाख रुपए, ग्राम पंचायत रत्तागढ़खेड़ा के घोडाघाट में पाइप लाइन, 2 कूप और 360 घरों में नल कनेक्शन के लिए 91 लाख रुपए, सरवड़ में पानी पाइप लाइन, 5 कूप और 1008 घरों में नल कनेक्शन के लिए 3 करोड़ 8 लाख रुपए, अंबोदिया में पानी पाइप लाइन, 1 कूप और 501 घरों में नल कनेक्शन के लिए 1 करोड़ 29 लाख रुपए, बिरमावल में पानी पाइप लाइन, 7 कूप और 1715 घरों में 3 करोड़ 86 लाख की राशी खर्च कर हर घर जल पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जी जयसवाल, ग्राम सिमलावदा सरपंच लीला बंसीलाल जी पाटीदार, उपसरपंच मीना राकेश जी भवर, मंडल अध्यक्ष राकेश जी पाटीदार, मंडल अध्यक्ष आनंदीलाल जी राठौर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जी लाला जाट, सांसद प्रतिनिधि भारती जी पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि राजाराम जी गुर्जर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रकाश जी मुनिया, मंडल महामंत्री बी. एल. डोडियार जी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम जी गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल जी गामड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गणेश जी मुनिया, पीएचई विभाग से सुनील जी मईड़ा, कन्हैयालाल जी पाटीदार सरवनि, अंबोदिया सरपंच नानालाल जी खराड़ी, अम्बाराम जी मोरी, पूर्व सरपंच जानकीलाल जी धाकड़, रमेश जी गिरी, सतीश जी अग्रवाल, प्रकाश जी भगोरा, गोवर्धनलाल जी पाटीदार, जयराज सिंह जी, सरवड़ सरपंच भरत जी राठौर, अशोक जी शर्मा, सुरेश जी पाटीदार, संदीप जी टेलर, रमेश जी सेठ, महेश जी डोडियार, शिवराज सिंह जी चौहानबंशी जी मकाती, , पवन ,सुरेश पाटिदार डेलनपुर एवं बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ़ रतलाम जिला दौलत पाटीदार डेलनपुर