ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दिल्ली के अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Fire breaks out in basement of Delhi hospital, no casualties
```

(नयी दिल्ली) नयी दिल्ली दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में फीनिक्स अस्पताल के बेसमेंट में शनिवार को आग लग गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, अस्पताल में आग लगने की सूचना सुबह 9.08 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को काम पर लगाया गया।
गर्ग ने कहा, आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कूलिंग प्रक्रिया चल रही है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *