संवाददाता मोहम्मद आसिफ
एटा(संज्ञान न्यूज़)जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 52 क्वार्टर अवैध देशी शराब व 15 लीटर अवैध कच्ची शराब मय मोटरसाइकिल बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद की गई।