ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

श्री मत्स्य मंदिर परिसर हुई मीटिंग में मुकेश मीणा को युवा मीणा समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त

```

बून्दी: अखिल भारतीय श्री मीणा समाज विकास समिति जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा की अध्यक्षता में श्री मत्स्य भगवान मंदिर में बैठक हुई।इस बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश मीणा काजरी सिलोर को युवा मीणा समाज जिलाध्यक्ष बनाया। इस कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा समाज में सामाजिक जागरूकता में अहम योगदान रहेगा! तथा समाज को संगठन और मजबूती प्रदान करने में इनकी आगे अहम भूमिका रहेगी! समाज को निरंतर आगे शैक्षणिक प्रगतिशील विकास की रफ्तार पर लाने के लिए हरदम प्रयास करेंगे! तथा समाज में चल रही अंधविश्वास कुर्तियों को दूर करने के लिए सदैव तत्पर खड़े रहेंगे!इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष जोधराज मीणा, डॉ बाबूलाल मीणा, रामस्वरूप मीणा, बूंदी तहसील अध्यक्ष सौभाग मीणा, हिंडोली अध्यक्ष राजू मीणा, हटीपुरा सहकारी समिति अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, रामकरण मीणा, चेतराम मीणा, बाबूलाल, पन्नालाल, लक्ष्मण, छितर, मदन, छोटूलाल, बद्रीलाल, अशोक, मोहनलाल, तुलसीराम, केसरीलाल, रमेश, भंवरलाल, हीरालाल, प्रभुलाल, मांगीलाल पुजारी आदि समाज के गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी।

संवाददाता पुरुषोत्तम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *