उन्नाव, तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम पवई में ग्राम समाज की भूमि संख्या 1535 रकबा 4 बीघा पर अवैध खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर नुपुर गोयल
द्वारा तहसीलदार विराग करवरिया के साथ मौके का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में मौके पर अवैध खनन पाए जाने पर पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठेकेदार बनवारी पुत्र अज्ञात पर माखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
साथ ही सम्बन्धित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही कराने के निर्देश एसडीएम द्वारा दिए गए हैं। जांच में पाया गया कि लगभग 72000 घनमीटर मिट्टी का अवैध खनन किया गया है।
इंडियन टीवी न्यूज बबलू सविता डिस्टिक रिपोर्टर शुक्लागंज उन्नाव