ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बहराइच के घंटाघर में यूपी पुलिस 112 ने स्टाल लगाकर नागरिकों को किया जागरुक

```

बहराइच दस मिनट से भी कम समय में पहुँचती है पुलिस सहायता आपातकालीन सेवा यूपी-112 द्वारा ज़िले में प्रतिदिन 200-250 नागरिकों को पहुँचायी जाती है सहायता

नव वर्ष के अवसर पर आम नागरिकों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं से जागरुक करने के उद्देश्य से घंटाघर में स्टाल लगाया गए। इस नव वर्ष के अवसर पर नव संकल्प उठाएँ, दूसरों की मदद को आगे आएँ, इस संदेश के साथ यूपी-112 के कर्मियों ने स्टाल पर नागरिकों को पुलिस की सेवाओं से जागरुक किया।
इसी क्रम में पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों और महिलाओं से भी संवाद कर उनसे 112 की सवेरा और नाईट एस्कॉर्ट व अन्य सेवाओं की जानकारी साझा की। इस मौक़े पर यूपी-112 द्वारा मित्र पुलिसिंग का संदेश दिया गया और बताया कि पुलिस कैसे मित्र बनकर मदद करती आ रही है।
यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं ने लोगों विशेषकर बच्चों को इस बारे में जागरूक करने के लिए अपने दो-पहिया और चार-पहिया वाहन पीआरवी भी तैनात किये, जिससे नागरिक जान सकें के आपातक़ालीन सेवा कैसे काम करती हैं। बच्चों की कॉमिक बुक में घटनाओं के माध्यम से 112 की योजनाओं की जानकारी दी गयी है। कॉमिक में छोटे- छोटे स्लोगन जैसे “डरने की नहीं है बात, 112 है आपके साथ”, “फोन उठायें, 112 मिलायें” लिखे गए हैं। जनपद के नागरिकों ने मित्र पुलिस के इस रूप को जमकर सराहा।

इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरोचीफ बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *