ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कैंपर की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

```

सीकर शनिवार दोपहर डाबला रेलवे स्टेशन अंडरपास तेज रफ़्तार कैंपर गाड़ी ने साइकिल पर सवार 12 वर्षीय को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इधर, गुस्साए परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक रतननगर निवासी अभिमन्यू सैनी उम्र 12 वर्ष पुत्र रामानंद सैनी जो की अपने घर से जूते ठीक करवाने बाज़ार आया था। बच्चा जब जूते ठीक करवाकर साइकिल से वापिस अपने घर जा रहा था तो अचानक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने सीधी टक्कर मारी जिससे की बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मृत बच्चे का शव रोड़ पर रखकर अपना रोष प्रकट किया। जिससे की सड़क के दोनों ओर जाम लगा। घटना स्थल पर डाबला चौकी स्टॉफ एवं पाटन थानाधिकारी राजेश पहुंचे। कुछ समय बाद ही पाटन तहसीलदार मुनेश शर्मा एवं पाटन पंचायत समिति प्रधान सुवालाल सैनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों से बातचीत व समझाईस कर मृतक बालक को पोस्टमार्टम के लिए पाटन हॉस्पिटल भेजा गया। पाटन तहसीलदार ने आश्वासन दिया की जो भी सरकारी मदद पीड़ित परिवार की होगी वह अवश्य की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों में ओवर लोड बेखौफ वाहनों के लिए काफी रोष दिखाई दिया। इस पर पाटन थानाधिकारी ने जानकारी दीकी एक जनवरी से ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा।

इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *