इंडियन न्यूज श्री गंगानगर जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार जोशी
विजयनगर (श्री गंगानगर ) कमजोर नेतृत्व के चलते रायसिंहनगर विधानसभा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार व नहरी पानी आदि के मुद्दों पर पिछड़ रहीं है लोग भाजपा कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त है वहीं माकपा के जन संघर्षों को पसंद कर रही है यह बात कॉमरेड श्योपत मेघवाल ने गांव रतनेवाल की आम सभा में कही रतनेवाला में ग्रामीणों द्वारा आयोजित आम सभा में कॉमरेड श्योपत मेघवाल का जोरदार स्वागत किया गया व मौके पर मौजूद किसान, मजदूर व नौजवानों द्वारा विधानसभा चुनाव में कॉमरेड श्योपत मेघवाल समर्थन व सहयोग करने का विश्वास दिलाया गया उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा विधायक लूथरा जनता में सत्ता में नहीं होने का रोना रहे है जबकि जनता के प्रति विपक्ष की भूमिका में वे नदारद रहे है नतीजन सीमावर्ती क्षेत्र की जनता को प्राथमिक रूप से मिलने वाले लाभ से भी हम वंचित हो गए है जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में लूथरा नाकाम रहे है उन्होंने कहा भाजपा कांग्रेस के नेताओं आईजीएनपी के प्रथम चरण को बर्बाद होता देखकर चुप्पी साध रखी है वहीं गंगनहर के किसानों को भी पूरा पानी नही मिल रहा है
मेघवाल ने विश्वास जताया कि गांव गांव में मिल रहे अपार जन समर्थन से स्पष्ट है कि जनता में रहकर संघर्ष करने वालों के प्रति उत्साह है इसका असर चुनाव नतीजों में निकलकर आएगा उन्होंने कहा कि श्योपत मेघवाल को जनता ने अपनी आवाज़ बनाया तो वे रायसिंहनगर विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे जनता के हर तबके के लिए अच्छी योजनाओं का निर्माण करवाने के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच समुंदर सिंह 50 जीबी, सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण सीगड़,जल उपयोगिता संगम अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच तेजा सिंह बराड़, विजेश वर्मा,बिहारी राम वर्मा, भजनलाल चौहान, रेशम सिंह बराड़, बीरबल नेहरा, वीरेंद्र बिश्नोई, पूर्व सरपंच मनोज यादव, जीतू,टोकन राम, शीशपाल मेव, शमशेर सिंह बराड़, गुरमीत मान, इकबाल सिंह बराड़, सुखराम मेघवाल, दौलत राम, विजय चौहान, रघुवीर राठौड़, मुंशीराम नायक, सतपाल सिंह आदि शामिल रहे।