पूर्णिया- 17 से 31 जनवरी तक स्नातक पार्ट वन 2022 की परीक्षा होगी । पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 29 हजार परीक्षार्थी स्नातक पार्ट वन की परीक्षा में भाग लेंगे। वहीं 6 से 14 जनवरी तक स्नातक पार्ट 2 का परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरा जाएगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने कुलपति प्रोफेसर राजनाथ यादव के निर्देश पर परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है।
17 से 31 जनवरी तक ग्रुपवार विषयों की होगी परीक्षा पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीए, बीएसस और बीकॉम ऑनर्स और जनरल पेपर पार्ट वन 2022 परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 17 जनवरी से शुरू होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। ग्रुपवार विषयों की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। ग्रुप ए में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, मैथमेटिक्स, कॉमर्स, जियोलॉजी व स्टैटिक्स विषय रखे गए हैं, जबकि ग्रुप बी में पॉलिटिकल साइंस, एआईएच, एलएसडब्ल्यू, एंथ्रोपोलॉजी, इकोनॉमिक्स, रूलर इकोनॉमिक्स व जियोग्राफी गए हैं। ग्रुप सी में सायकोलॉजी, फिलासफी, म ८ ऐप पर पढ़ें इंग्लिश, होम साइंस और सोशलॉजी रखे गए हैं जबकि ग्रुप डी में हिस्ट्री, उर्दू, पर्शियन, संस्कृत, मैथिली, बंगाली और गांधियन थॉट रखे गए हैं। 17 से 20 जनवरी तक ग्रुपवार विषयों के ऑनर्स पेपर के एग्जाम लिए जाएंगे। 21 से 31 जनवरी तक सब्सिडियरी पेपर के एग्जाम होंगे।
रिपोर्टर अखिलेश विश्वास। मदनपुर अररिया बिहार