ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

माता पिता सम्मान समारोह में स्वर्गीय राज मूर्ति यादव की स्मृत में किया गया कंबल वितरण समारोह

```

बताते चलें कि रविंद्र प्रताप यादव जिला आपूर्ति अधिकारी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बिंदु देवी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजानगंज के सौजन्य से उनके निजी निवास स्थान मिश्रमऊ साड़ी कला सुजानगंज जौनपुर पर सैकड़ों असहाय गरीबों को निशुल्क गर्म वस्त्र कंबल का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजानगंज एवं विशिष्ट अतिथि में ननकू राम यादव (जिला पंचायत सदस्य) राम सिंह यादव (पूर्व ब्लाक प्रमुख) जयप्रकाश सिंह, सूर्य नारायण यादव व मनोज यादव प्रधान मिश्रमऊ रहे।
सर्वप्रथम स्वर्गीय राजमूर्ति यादव जी को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, आयोजक व आयोजक की माताजी एवं पूरे परिवार ने श्रद्धा सुमन अर्पण करते हुए श्रद्धांजलि दिया।
आयोजक रविंद्र प्रताप यादव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके बाद अशफाक सरगम जौनपुरिया ने सरस्वती वंदना व द्रोपदी चीर हरण गाकर लोगों का दिल जीत लिया। आयोजक रविंद्र प्रताप यादव ने बताया कि मैं अपने पिताजी के बताए गए संस्कार पर ही चल रहा हूं पिताजी ने बताया था कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है इसलिए मैं हरदम गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहता हूं। इसके बाद कंबल का वितरण आयोजक की पूजनीय माता जी के कर कमलों द्वारा शुरू हुआ। कंबल पाकर लोग खुशी से झूम उठे और गरीबों के चेहरे पर मुस्कान उभर आई। कार्यक्रम का संचालन प्रेम नाथ यादव व सत्य प्रकाश चतुर्वेदी ने किया। मुख्य सहयोगी अरुण कुमार यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) राजाराम अरविंद मौर्या आदि रहे।

जौनपुर मड़ियाहूं से पत्रकार शादाब अंसारी ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *