ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

राजस्थान परिवहन निगम से कर्मचारी फेडरेशन संघ द्वारा कुछ मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन

```

बून्दी 9 जनवरी 2023 को राजस्थान परिवहन निगम सहित कर्मचारी फेडरेशन द्वारा रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर ज्ञापन देकर एक दिवसीय धरना विरोध प्रदर्शन किया! कर्मचारी फेडरेशन का जिलाध्यक्ष बद्रीलाल सारंगी ने बताया के राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन रोडवेज में मान्यता प्राप्त संगठन होने के साथ ही विश्व के सबसे बड़े मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबंध था प्राप्त है रोडवेज उद्योग की स्थापना इस मकसद से की है कि राजस्थान की जनता को सस्ती सुलभ एवं बेहतरीन यातायात प्रणाली मिले! मगर आज रोडवेज ने पूरे राष्ट्र में सर्वोत्तम डीजल औसत के साथ ही कम दुर्घटना करने का प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे राष्ट्र में राजस्थान को गौरव के आयाम तक पहुंचाने का कार्य कर निगम कर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा का पूर्ण परिचय दिया है! परंतु कुछ समय से सरकार द्वारा निगम कर्मचारियों एवं निगम की समस्याओं की अनदेखी करने से अवैध संचालन की प्रतिस्पर्धा में रोडवेज बिछड़ता गया! जिससे रोडवेज के कर्मचारियों को वेतन पेंशन एवं अन्य परिणामों के भुगतान हेतु भी विलंब का सामना करना पड़ रहा है रोडवेज को राज्य सरकार के परिवहन विभाग में समायोजित किया जाए रोडवेज में मार्च 2023 के पश्चात मात्र 15 सौ बसों का बेड़ा ही बचेगा इस हेतु शीघ्र ही 2000 नई बसों की खरीद कर 1000 रिक्त पदों पर शीघ्र नई भर्तियां की जाए! निगम में पुरानी पेंशन योजना लागू करने हेतु पुणे पेंशन विकल्प को खोला जाए! रोडवेज कर्मचारियों को राज्य सरकार के अनुरूप ही मां जुलाई वर्ष 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए! सेवानिवृत्ति या सेवारत कर्मचारियों के द्वारा किए गए वास्तविक ओवरटाइम में की गई अनुचित कटौती को समाप्त कर वास्तविक भुगतान पर न्यायालय निर्णय के अनुरूप प्रतिशत ब्याज की दर से शीघ्र भुगतान किया जाए! निगम स्थाई आदेश से शासित कर्मचारियों को भी विधिवत निगम की ताल पर उपार्जित अवकाश की संचित सीमा को 300 तक किया जाए! इस दौरान प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, आगार शाखा अध्यक्ष राकेश शर्मा, शाखा सचिव राजपाल, रघुवीर सिंह हाडा, राजकुमार राठौर, राकेश शर्मा, बजरंग, शिवराज सिंह, भरत सिंह, देवेंद्र कुमार, प्रकाश आदि मौजूद रहे!

संवाददाता पुरषोत्तम बून्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *