खबर उन्नाव से है जहां पर मंदिरों से घंटा चोरी गिरोह तेजी से घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जनपद के कई थाना क्षेत्र में अलग अलग मंदिरों से चोरो ने घंटा चोरी कर पुलिस की नाक में दम कर रखा है। कोतवाली हसनगंज से 500 मीटर दूर कस्बे में स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर से बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा 71 किलो के पीतल के कीमती घंटे चोरी कर लिया है। वही अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कोडरा लखौरा खुर्द गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर को चोरों ने देर रात निशाना बनाते हुए जंजीर से बंधे तीस किलो के घंटा चोरी कर ले गए है। सुबह जब ग्रामीणों ने मंदिर पर जाकर देखा तो घंटे गायब थे।प्राचीन मंदिर में चोरी की घटना होने से गांव में मजमा लग गया।ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है| इसके पहले भी जनपद के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अतहा गांव की चंद्रिका माता मंदिर से बृहस्पतिवार की रात घंटे चोरी हूए थे। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर में घंटा चोरी की सूचना में एडिशनल एसपी पहुंचे मौके पर। जय मां अम्बे सेवा समिति के पदाधिकारियो ने कोतवाली हसनगंज में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
अतुल कुमार रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज़ उन्नाव