ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

शहीदों के बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता – अजीत वीर

```

शहीदों को अपना आदर्श मानकर नवभारत के निर्माण में अपना अपना दे योगदान युवा – स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज

मानेसर, 23 जनवरी- मानेसर नगर निगम सेक्टर 78 शिकोहपुर स्थित इंडियन आर्गेनाइजेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मैं महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती ( पराक्रम दिवस ) पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिकोहपुर के प्रांगण में स्थित बोस की प्रतिमा पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर कस्बे के गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मोहर सिंह के पुत्र उदय भान, मवासी राम पौत्र महिपाल व श्री रामचंद्र के पौत्र संदीप यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद कंचन यादव ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम शिकोहपुर के पूर्व सरपंच व समाजसेवी सोचंद यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों ने कहा कि ने युवाओं को चाहिए कि शहीदों को अपना आदर्श मानकर नवभारत के निर्माण में अपना अपना योगदान दें।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत वीर ने कहा कि इतिहास में स्वतंत्र सेनानियों को आतंकवादी लिखकर उनके बलिदानों को भुलाने का प्रयास किया गया है तथा स्कूलों में पाठ्यक्रम मैं उन्हें नहीं पढ़ाया गया यही कारण है कि आज 6 लाख से अधिक स्वतंत्रता सेनानी भी शहीद की श्रेणी में नहीं आ पा रहे हैं, परंतु उनके बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिकोहपुर ग्राम के पूर्व सरपंच व समाजसेवी शोचंद्र यादव ने कहा कि विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर यह साबित कर दिया है कि शिक्षा लेने वाले कहीं भी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं चाहे वह सरकारी स्कूल हो या प्राइवेट बस उन्हें मौका मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा नीति की भी प्रशंसा की।

संस्था की और से सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत तिरंगा पटका भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव समाजसेवी, मामचंद यादव पूर्व पंचायत मेंबर, हंसराज यादव, प्रकाश यादव बादल, प्रवीन यादव, हरीश यादव, राजेश यादव पीटीआई, दिलीप यादव, प्रयास स्पेशल स्कूल की सेविका मीना वीर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा अनावरण कमेटी के सदस्य गण, ग्राम पंचायत शिकोहपुर के मेंबर, स्कूल स्टाफ वे छात्र छात्राएं व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *