ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रीवा मे भी लहराया तिरंगा धूम धाम से मनाया गया 74 वा गणतंत्र दिवस

```

विधानसभा अध्य्क्ष ने किया ध्वजा रोहण, ली परेड की सलामी
विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल संयुक्त रूप से परेड कर दी सलामी

एंकर – गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित हुआ जहा प्रात: 9 बजे समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली, साथ ही मुख्य अतिथि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया ।

स्थानीय एस.ए.एफ. ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया तदुपरांत राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया | कार्यक्रम की अगली कड़ी में मार्चपास्ट हुआ जिसके बाद उन्होंने गुब्बारे छोड़े। साथ ही शहीद विधवाओ का मुख्य अतिथि ने शाल और श्री फल देकर सम्मान किया ।
एक बार फिर शिवा ने गाया रंग दे बसंती किया देश को समर्पित
उत्साहित हुई वर्दी,
रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पिछले वर्ष की भाँती इस वर्ष भी एक देशभक्ति गीत गाकर देश प्रेम का परिचय दिया
बहोत याद आए शिब पूजन
शिवा के गीत को सुनकर एक और थाना प्रभारी के गीत याद आने लगे लोगों ने पूर्व समान थाना प्रभारी शिवपुजन मिश्रा की भी याद किया आपको बता दें की शिव पूजन मिश्रा वर्तमान मे बालाघाट जिले मे अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन रीवा की आवाम मे उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है जिन्हे रीवा की जनता आज भी याद करतीं है
रिपोर्टर राजीव तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *