मेजा के मदरहा गांव में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जो कि गांव के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुषमा देवी (ग्राम प्रधान ) एवम् प्रधानपति शिक्षक नेता अवनीश मिश्रा सहित गांव के वरिष्ठ लोगों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में शिक्षक नेता श्री अवनीश मिश्रा ने देश की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं से सभी को अवगत कराया और सभी उपस्थित ग्रामीण लोगों का आभार व्यक्त किया श्री मिश्रा ने कहा कि ग्राम पंचायत के सार्वजनिक विकास एवम् उज्जवल भविष्य के लिए गांव के सभी लोगों को सैयम व सहयोग की जरूरत है मौके पर ग्राम प्रधान समेत लालजी मिश्र, लालमणि तिवारी, तुलसीदास, वशिष्ठ नारायण, कमल,विनय शुक्ला, बिलोचन, कामता प्रसाद, मनीष, बेटू, धीरज,सुशील,माधो दुबे ,जयप्रकाश तथा प्राइमरी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चे समेत ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग भी मौजूद रहे हो|
विजय कुमार गुप्ता
इंडियन टीवी न्यूज़
जिला संवाददाता प्रयागराज