बहराइच तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कैनटोमेन्ट एरिया दिल्ली स्थित मानेकशा सेन्टर में आयोजित समारोह में माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रोपदी मुर्मू द्वारा डॉ. दिनेश चन्द्र, आई.ए.एस., जिलाधिकारी बहराइच को ‘‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022’’ से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन प्रबन्धन के क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2022 में नवीन मतदाताओं के पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्वि तथा मतदान में 04 प्रतिशत की वृद्धि होने के परिणामस्वरूप भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य श्रेणी में ‘‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022’’ के लिए डॉ. दिनेश चन्द्र, आई.ए.एस., जिलाधिकारी बहराइच, उत्तर प्रदेश का चयन किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सामान्य श्रेणी में ‘‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022’’ के लिए चयनित होने पर डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि माननीय राष्ट्रपति महोदया के हाथों आवार्ड मिलने पर वह स्वयं व परिवार भी गौरावान्वित महसूस कर रहा है। निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने भारत निर्वाचन आयोग के प्रति आदर व सम्मान की अनुभूति के साथ कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया है जनपद मे
जागो रे जागो मतदाता जनपद के सभी अर्ह नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावलियों में शामिल किये जाने और शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ‘‘मतदान जैसा कुछ नहीं, मैं मतदान जरूर करता हूॅ’’ की थीम पर 13वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्तरों पर मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित हुए। स्व. ठाकुर हुकुम किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित मुख्य समारोह का मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलायी कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाएं रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी श्री मिश्रा ने अन्य अधिकारियों के मतदाता सूची में सम्मिलित हुए 10 नये मतदाताओं को ईपिक का वितरण भी किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीआरओ श्री मिश्र ने कहा कि हम भारत-वासियों के लिए बड़े सम्मान की बात है कि विश्व में लोकतन्त्र की पहचान के तौर पर भारत को याद किया जाता है।
Indian tv news
ब्यूरोचीफ
Jitendar bahadur
BAHRAICH