सैकड़ों के चक्कर लाखों की जिन्दगी खतरे मे मरीज की जांच रिपोर्ट के अभाव में डॉक्टर्स द्वारा उचित और सही समय पर नही हो रहा मरीजों का ईलाज। मेडिकल लेब टेक एसो. हेल्थस. के बैनर तले 13 सूत्रीय मांगों को लेकर चलरही हड़ताल के 15 वे दिन भोपाल के जयप्रकाश नारायण अस्पताल से प्रदेश भर के 800से 900 लेब टेक्नीशियन ने एकत्रित हो कर रैली के रूप में पहुंच कर मन्त्रालय को घेरने का प्रयास किया रैली जैसे ही शुरू हुई प्रसाशन ने भारी पुलिस बल लगाकर रैली को रोकने का प्रयास किया जिससे 2 घंटे गहमा गहमी का माहौल रहा इस बीच हड़ताली कर्मचारियों ने अभूतपूर्व जोश दिखाते हुए जोरदार नारे बाजी करते रहे और धरने पर बैठ गए इस बीच प्रसाशन नेदुष्यंत राजपुरोहित एवं योगेन्द्र टाटावत सहित 8 सदस्य के प्रतिनिधि मंडल को स्वास्थ आयुक्त श्री सुदामा खाड़े जी से मंत्रालय में मिलवाया करीब 45 मिनिट चली वार्ता में स्वास्थ्य आयुक्त महोदय ने सभी मांगों को जायज मानते हुए 30-1-23 को अपनी मांगों के पक्ष में ठोस साक्ष एवं तर्कों के साथ वरिष्ठ-सक्षम अधिकारियों के साथ चर्चा कर सकारात्मक निर्णय हेतु बैठक का समय दिया गया है कर्मचारियों ने विशाल मानव श्रंखला बनाकर शक्ति प्रदर्शन किया जिले से भूर सिंह,नेहा,रुक्मणी, सुनील,अनिलराठौर,राजकुमारहाड़ा कमलेश यादव निरज गुप्ता विजय भेरूलाल हिम्मत रवि विवेक,अंकित,नीतिराज महेश द्वारकाप्रसाद नरेंद्रबोरासी सुरजराठौर भोपाल रैली में शामिल हुए।
दोलतराम पाटीदार डेलनपर
ब्यूरो चीफ जिला रतलाम