उन्नाव, पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्रा धिकारी पुरवा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे। अभियान के अंतर्गत थाना असोहा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश कुमार सिंह,मय हमराह का० मुकेश कुमार मिश्रा, का ० संजू यादव, का० हिमांशु चौधरी, द्वारा थाना असोहा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 30/2023धारा 458/376/506/IPC व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अयोध्या प्रसाद रावत पुत्र कुशहेर उम्र करीब 60 वर्ष निवासी ग्राम रानीपुर थाना असोहा जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इंडियन टीवी न्यूज बबलू सविता डिस्ट्रिक रिपोर्टर शुक्लागंज उन्नाव