ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सर्च ऑपरेशन कर करीब दस व्यक्तियों को हिरासत में लिया

```

भिवाड़ी. भिवाड़ी के टपूकड़ा थानांतर्गत सराफा दुकान में हुई लूट को लेकर यूपी के गांव में पुलिस ने दबिश दी। भिवाड़ी जिला पुलिस व भरतपुर जिला पुलिस एवं सहपहू यूपी सर्किल के पुलिस अधिकारियों ने सहपहू थानांतर्गत बाघ बाधिक गांव में सर्च ऑपरेशन कर करीब दस व्यक्तियों को हिरासत में लिया। टपूकड़ा थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि 29 जनवरी 2023 रविवार से मय टपूकड़ा थाना जाब्ता के उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार बाघ बाधिक गांव यूपी पहुंचकर बाघ बाधिक गांव मे रहकर रैकी की गई। गांव में करीब सो सालों से कंजर बालरिया रहते हैं। जिसमें गांव के करीब सो से अधिक घरों की रैकी गई। इन लोगों का समस्त भारत में सराफा (सोना चांदी) की दुकानों की रैकी कर नकबजनी व चौरी करने का मुख्य कार्य है। इस गांव में तीन बड़ी गैंग हरीओम गैंग, डंडी गैंग व अन्य एक गैंग कार्य करती है। पुर्ण भारत में सर्दियों के समय सराका दुकानों की रैकी कर चौरी व नकबजनी करते हैं। अभी तक किसी भी राज्य की पुलिस वहां पर पहुंची है तो पुलिस व बाघ बाधिक बस्ती के लोगों में मुठभेड़ या फायरिंग हुई है। जिसमे कई पुलिस अधिकारी व गांव के लोग मर चुके हैं। इन लोगों ने गांव के चारों तरफ तारबंदी कर करंट छोड़ा हुआ है। जिससे कोई भी बाहर का व्यक्ति अंदर नहीं जा सकता। जो भी गैंग चौरी करती है वो करीब एक महिने तक चौरी के माल को ठिकाने लगाकर ही गांव में वापीस जाती है। इसी को देखते हुए पुलिस जाब्ता द्वारा रैकी कर गांव से करीब दस व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इस सर्च ऑपरेशन में तिजारा डीएसपी प्रेम बहादुर सिंह, चौपानकी थानाधिकारी नन्दलाल, कोटकासीम थानाधिकारी, भिवाड़ी डीएसटी टीम प्रभारी मुकेश कुमार, भरतपुर डीएसपी प्रदीप यादव, कामा थानाधिकारी, जुरेहडा थानाधिकारी, भरतपुर क्यूआरटी टीम (ब्लैक कमांडो) आदि पुलिस जाब्ता मय हथियार व जीप के साथ किया गया एवं यूपी से सीओ साबाह बाद रूची गुप्ता, सहपहू थानाधिकारी व सर्किल के सभी थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता के मौजूद रहे। जिसमें चार टीमों का गठन कर पुरे गांव की घेरा बंदी कर गांव के अंदर सर्च अभियान घर घर का किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा विरोध किया गया। पकड़े हुए दस व्यक्तियों से निरंतर पूछताछ जारी है। गैंग के सदस्य कभी भी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करते हैं और गांव में एक अखाड़ा बना रखा है। जिसमे नवयुवकों को पीट पीट कर उन्हें चौरी की वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *