ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

वराट कोहली की बायोपिक में आरआरआर फेम राम चरण का चलेगा जादू? एक्टर ने खुद किया खुलासा

RRR fame
```

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म आरआरआर के वर्ल्ड वाइड सक्सेस के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीतकर देश का मान बढ़ा दिया है। इस फिल्म ने देश-विदेश के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म के बाद से ही राम चरण की फैन फॉलोइंग आसमान छू रही है। आरआरआर एक्टर के चाहने वाले अब इस बात को जानने के लिए बेकरार हैं कि वो आरआरआर के बाद किस तरह की फिल्मों में नजर आएंगे। वैसे तो राम चरण जल्द ही एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ फिल्म आरसी 15 में लीड रोल में दिखेंगे। मगर अपने एक्शन से सबको अपना दीवाना बनाने वाले राम चरण स्पोर्ट्स फिल्म में काम करने की इच्छा रखते हैं। इस का बात का खुलासा हाल ही में खुद सुपरस्टार ने किया। दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड इवेंट से इंडिया लौटने के बाद राम चरण दिल्ली में एक कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर से काफी सारे सवाल-जवाब किए। इस दौरान एक्टर से पूछा गया है कि ऐसा कौन रोल है जिसे वो बिग स्क्रीन पर निभाना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा कि ‘मैं बहुत समय से एक स्पोर्ट्स से जुड़ी फिल्म करना चाहता हूं जो कि लंबे समय से पेंडिंग है।’ एक्टर के इस जवाब के बाद उनसे सवाल किया गया है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बायोपिक बनती है तो क्या वो उनका किरदार करना चाहेंगे। विराट कोहली की बायोपिक में काम करने पर राम चरण ने तुंरत से हामी भर दी और साथ ही उन्होंने कहा, श्शानदार। वो एक प्रेरक आत्मा हैं। वो काफी इंस्पायर करते हैं। मुझे लगता है कि अगर मौका दिया जाए तो ये शानदार होगा, क्योंकि मैं भी ऐसा ही दिखता हूं। बता दें कि राम चरण आरआरआर की सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। अब जल्द ही वो अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। राम चरण के हाथ एक हॉलीवुड फिल्म लग गई है जिसका जिक्र उन्होंने इवेंट के दौरान किया। भले ही एक्टर ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बात नहीं हो लेकिन उन्होंने इशारा जरुर दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *