गया जिले के टिकारी मे आगामी 6 अप्रैल को हनुमान जयंती पर अखाड़ा, जुलुस एवं झांकी निकलने की तैयारी जोर शोर से हैँ। अखाड़ा जुलुस को शांति पूर्वक सम्पन कराने हेतु टिकारी थाने मे समिति से जुड़े सदस्यों और उपस्थित जनता के साथ एक बैठक की गयी। एस डी एम करिश्मा ने जुलुस के दौरान मुख्य स्थानों पर दण्डधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने, सुरछा बलो को संबेदनशील जगहों पर तैनात करने, समिति से जुड़े सदस्यों को परिचय पत्र के साथ रहने, जुलुस का विडिओ रिकॉर्डिंग करने, साथ ही किसी की भावना को ठेस नही पहुचे इस बात का धयान रखने का निर्देश दिया गया। एस डी पी ओ गुलशन कुमार ने बताया की संबेदनशील जगहों पर सुरछा हेतु कारगर कदम उठाये जायेंगे। इस मौके पर सागर कुमार, नाहिद अख्तर, अरशद आलम, रुपेश वर्मा, संजय जैन, प्रभात चंद्र, जयश्री, बिश्वनाथ आदि उपस्थित थे।
गया जिले के गुरारू मे पूर्ब राज्यपाल निखिल कुमार का कांग्रेस नेता युगल किशोर सिंह समेत अन्य लोगो द्वारा जोर दार स्वागत किया गया। उपस्थित समुदायो द्वारा गुरारू प्रखंड कोउपेछित करने की बात कही गयी जिसपर पूर्व राज्यपाल द्वारा कहा गया की इस सम्बन्ध मे अधिकारियो से बात करता हुँ। मौके पर संजय कुमार रंजन, राहुल कुमार, लालदेव कुमार, सुनील यादव, झोली झा समेत कई लोग उपस्थित थे।
त्रिलोकी नाथ रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज़ गया।