बैतूल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज बैतूल मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जिंदगी बदल देगी। यह सामाजिक क्रांति है। इसके 30 अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे। इसलिए कह रहा हूं। मैं सामाजिक क्रांति की शुरुआत कर रहा हूं।
मुगलकालीन शासन में परंपरा बदली। बहनें दोयम दर्जे की बन गईं, लेकिन अब दौर बदल गया है। बेटियां जन्म लेने के पहले मारी गईं। हजार बेटों पर 900 बेटियां बचीं। इसलिए हमने लाड़ली लक्ष्मी बहना योजना बनाई । आज 44 लाख लाड़ली लक्ष्मी प्रदेश की धरती पर हैं। आज हजार बेटों पर 956 बेटियां हैं। हमने तय किया है कि बेटियों को सशक्त करना है, इसलिए चुनाव लड़ने पर 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया है मुख्यमंत्री ने यहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
सीएम को बांधी 101 फीट लंबी राखी
बैतूल।जिले की सभी 556 ग्राम पंचायतों की लाड़ली बहनों के द्वारा भेजे गए सूत के धागों से स्व सहायता समूह की महिलाओं ने 101 फीट लंबी राखी बनाई। सीएम के मंच पर पहुंचते ही बहनों ने मुख्यमंत्री भाई को यह राखी बांधी। लाड़ली बहना योजना का बेल्ट भी मुख्यमंत्री को पहनाया गया|
मुख्यमंत्री ने काफिला रोक ब्लू गैंग से की चर्चा
वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानके आगमन पर नगर रक्षा समिति एवं ब्लू की भांजी और भांजो ने थाना चौक से लेकर कमानी गेट तक मुख्यमंत्री के काफिले पर फूल बरसाए मुख्यमंत्री ने भीअपना काफिला रोककर ब्लू गैंग की महिलाओं का हालचाल पूछा।
जिला ब्यूरो चीफ नईम मामू की रिपोर्ट