ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

ग्रीष्म काल मे पक्षियों को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराने की दिशा मे युवाओ ने बढ़ाए हांथ सकोरो के माध्यम से कर रहे है पक्षियो के लिए पेयजल की व्यवस्था

```

रिपोर्टर विजय कुमार यादव

उमरिया 11 अप्रैल- ग्रीष्म काल मे गर्मी बढ़ने के साथ साथ जल संरचनाओं मे पानी की कमी होने लगती है, जिससे पषु पक्षियो को पेयजल की समस्यां होती है। जिले के युवाओं ने पक्षी मित्र अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों मे सकोरे बांधकर पक्षियों के पेयजल की व्यवस्था कर रहे है। युवाओ का कहना है कि गर्मी के दिनों मे कई मासूम पक्षी कंठ की प्यास बुझाने के लिए यहां-वहां भटकने को मजबूर हो जाते हैं। अच्छी बात यह है कि जिन्हें इन पक्षियों का दर्द नजर आ रहा है वह उनके लिए मानवता का छांव बना रहे है। शहर की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के साथ ही व्यक्तिगत स्तर पर भी कई लोग पक्षियों के जीवन रक्षा के लिए आगे आए है। युवाओं की टोली के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इस दौरान सभी सदस्यों को पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे वितरित किए गए। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया है कि अपने घर की छत एवं आंगन तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर सकोरे रख उनके भोजन पानी की व्यवस्था करेंगे।
टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने कहा कि इस आदत को संस्कार बनाने की जरूरत है जिससे गर्मी में पक्षियों को मानवता की छांव का सहारा मिल सके। उन्होंने कहा कि हर साल पक्षियों के लिए पानी के सकोरे दाना पानी आदि व्यवस्था की जाती है। युवाओं द्वारा विद्यालय महाविद्यालय, सार्वजनिक स्थान, इंस्टीट्यूट नर्सिंग कॉलेज में सकोरे वितरित करेंगे ताकि बच्चे इसके महत्व को समझें । पाली पाली थाना से प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए यह बहुत अच्छा अभियान है इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि पक्षियों से पर्यावरण दी संतुलित रहता है। इस दौरान पाली थाना से प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, अमृता सिंह, माया सिंह, खुशनुमा बानो, शिखा बर्मन सिमरन सिंह, पारस सिंह परिहार एवं सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *