ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

शुजालपुर में लाडली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम शिवराज

```

सीएम शिवराज ने बहनों से संवाद भी किया, एक हजारों में मेरी बहना है गाया गीत, आयोजन में हजारों महिलाएं हुई शामिल, बहनों को मिलेंगे हर महीने एक हजार, शुजालपुर में कुल्हड़ में चाय पीते नजर आए सीएम शिवराज, खुले में शराब पीने वालों पर दिए कार्रवाई के निर्देश, अवंतीपुर बड़ोदिया को नगर परिषद बनाने की बात भी कही, पंजीयन के नाम पर पैसे लेने वालों को हथकड़ी लगाने के दिए निर्देश, संबोधित करने से पहले सभा स्थल पर करीब 50000 लोगों का फूल बरसा का सीएम शिवराज ने अभिनंदन किया, कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को शाजापुर जिले के सुजालपुर में लाडली बहना महा सम्मेलन में उपस्थित हुए मुख्यमंत्री के द्वारा लाखों रुपए की लागत के कार्यों का ई भूमिपूजन तथा 150 लाख रुपए की लागत से बेहरावल में निर्मित गौशाला का ई लोकार्पण भी किया गया ।

मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के बारे में बताते हुए बहनों से चर्चा भी की तथा मंच से उन्होंने अपनी सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कई नई योजना के बारे में आम जनता को अवगत कराया, कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जमकर कोसा एवं विधानसभा चुनाव तथा लोकसभा चुनाव वोट देने की अपील भी की महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाते हुए अनाथ बच्चों के लिए कहा कि उनकी देखभाल अब मध्यप्रदेश सरकार करेगी योजना के बारे में आगे बताते हुए बोले की ढाई लाख से कम इनकम हो और 5 बीघा से कम जमीन हो उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा साथ ही कलेक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर पंजीयन में कोई पैसा लेता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके हाथों में हथकड़ी लगवा दी जाए लाडली बहनों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से एक गीत भी सुनाया, शराब के अहाते बंद करवाने के निर्देश भी पुलिस अधीक्षक शाजापुर को दिए और कहा कि अपने डंडे मजबूत कर लें यदि कोई ऐसा व्यक्ति पाया जाए तो उस पर तुरंत डंडे बरसाए जाए, बातों ही बातों में अवंतिपुर बड़ोदिया को नगर परिषद बनाने की बात भी कह डाली, कार्यक्रम में पत्रकारों को बैठक अव्यवस्था का सामना करना पड़ा एसडीओपी द्वारा रोके जाने पर 20 मिनट तक पत्रकार नाराज रहे सीएम को समझने के बाद मामला शांत हुआ सीएम ने खुले मंच से पत्रकार हित में अधिकारियों को समझाइश दी|

पोलायकलां से मनोज विजयवर्गीय की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *