ब्यूरो चीफ शमशेर खान की रिपोर्ट
पटना से आठ साल से लापता बच्चा सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप श्री बलराम चौधरी समाजसेवी के माध्यम से अपने माता पिता के पास पहुंचा पटना सिटी नून की चौराहा पूर्वी कस्बा से आठ साल पहले मां के साथ रेल यात्रा के दौरान ज्यादा भीड़ होने के कारण मां से बिछड़ जाता है पूरा परिवार गमगीन अवस्था में हर तरफ खोजबीन करने के बावजूद बच्चा नहीं मिल पाता है गुमशुदा की तलाश के लिए जी आर पी पटना साहिब रेलवे स्टेशन में गुमशुदा दर्ज करवाया जाता है काफी मुकद्दस छानबीन के बाद बच्चा नहीं मिल पाता है मां और परिवार के लोगों का रो रो के बुरा हाल हो गया था सोशल मीडिया ,फेसबुक, व्हाट्सएप,और समाजसेवी श्री बलराम चौधरी , श्रीमती शोभा देवी पार्षद के प्रयास के द्वारा मां पिता अपने खोए हुए बच्चे से मुलाकात करवाया और उनके बच्चों को उनके हाथ में सौंपा गया गुमशुदा बच्चा 8 साल बाद अपने घर पहुंच गया लोगों ने मिठाईयां बांटकर बच्चे का स्वागत किया बलराम चौधरी समाजसेवी द्वारा बच्चों को पहनने के लिए लिए अंग वस्त्र दिया गया और संयोग के तौर पर पढ़ाई लिखाई ट्यूशन का सारा खर्च देने का आश्वासन दिया गया लड़के का नाम संदीप कुमार दास पिता का नाम कृष्णा दास पिता पुरानी चप्पल की मरम्मत करते हैं और गरीब परिवार से आते हैं गुमशुदा बच्चा बाल कल्याण विभाग साहिबगंज मैं मौजूद था प्रयास कर माता पिता के हवाले किया गया