रतलाम: अपना आयुष्मान कार्ड आज ही बनवाएं : श्री साबिर खान
हाट रोड क्षेत्र में नि:शुल्क आपके द्वार आयुष्मान कार्ड वितरण शिविर संपन्न
रतलाम 21 मार्च 2021/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग एवं श्री दुर्गाशंकर संचालक आदर्श कान्वेंट स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हाट रोड क्षेत्र में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। श्री दुर्गाशंकर खीचीं संचालक आदर्श कान्वेंट स्कूल ने श्री साबिर अहमद खान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का पुष्पहार से स्वागत किया।
श्री साबिर अहमद खान ने संबोधित करते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्रधिकरण रतलाम द्वारा गरीब, वंचित वर्ग, वृद्वजनों, दिव्यांगजनों को पूरा न्याय मिलने की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा पारिवारिक मामलों सहित विभिन्न मामलों में निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड 31 मार्च तक बनाए जा रहे हैं।हितग्राहियों को अपना राशन कार्ड जिसमें समग्र आईडी लिखा हो एवं आधार कार्ड लेकर नजदीकि कम्प्यूटर केन्द्र पर जाना चाहिए और आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना चाहिए। योजना के अंतर्गत पात्र परिवार के सदस्यों को एक वर्ष में पॉच लाख रूपए तक का उपचार समस्त सरकारी और चिन्हित अस्पतालों में नि:शुल्क आधार पर उपलब्ध कराया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग के जिला मीडिया अधिकारी श्री आशीष चौरसिया ने प्रचार प्रसार किया तथा योजना के पेम्पलेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर श्री आशीष पाल ने भी विचार व्यक्त करते हुए हितग्रहियों से कार्ड बनवाने एवं विधिक सहायता प्रधिकरण से आमजन को कानूनी सहायता प्राप्त करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान लगभग 80 से अधिक हितग्राहियों ने उपस्थित होकर अपना पात्रता परीक्षण कराते हुए कार्ड बनवाए। अंत में आभार श्री दुर्गाशंकर खींची ने माना।
रतलाम जिले में सोमवार को कोविड टीकाकरण कुल 20 संस्थाओं पर किया जाएगा
रतलाम 21 मार्च 2021/ रतलाम जिले में कोविड टीकाकरण सोमवार 22 मार्च के लिए टीकाकरण कार्ययोजना तय की गई है। योजना अनुसार जिले के कुल 20 स्वास्थ्य संस्थाओं पर 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों एवं 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु के कोमार्बिडिटी के लोग अपना जन्म दिनांक दर्शाने वाली आईडी को लेकर ऑन स्पाट बुकिंग कराकर टीका लगवा सकेंगे।
जिले के बाल चिकित्सालय रतलाम में 500 एवं मेडिकल कॉलेज रतलाम में 400 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रहेगा। रेल्वे हॉस्पिटल रतलाम में केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को टीके लगाए जाऐंगे। सिविल अस्पताल जावरा में 300, सिविल अस्पताल आलोट में 200 लोगों को टीके लगाए जाना है। सीएचसी ताल में 200 लोगों का तथा सीएचसी बाजना, सैलाना, पिपलोदा में प्रति सीएचसी 100 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रहेगा। पीएचसी रावटी, सरवन, शिवगढ, कालुखेडा में भी प्रति पीएचसी 100 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रहेगा। उपस्वास्थ्य केन्द्र कुंदनपुर, गडावदिया, राजापुरा माताजी, छावनीजोडिया में प्रति केन्द्र 100 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रहेगा। समस्त सरकारी अस्पतालों में कोविड टीकाकरण नि:शुल्क है ।
रतलाम शहर के निजी अस्पताल आरोग्यम हास्पिटल, गीतादेवी हास्पिटल और श्रद्वा हास्पिटल रतलाम में सशुल्क टीकाकरण कराया जा सकेगा। सोमवार को केवल उल्लेखित संस्थाओं पर ही टीकाकरण किया जाएगा।
