ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए बंदी को बदमाश ने मारी गोली मची अफरातफरी

```

जौनपुर दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए बंदी काे बदमाशों ने गोली मार दी। हालांकि गोली बंदी के पीठ को छूते हुए निकल गई. वह घायल हो गया. इस दौरान वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने बदमाश की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मुजरिम को धर्मापुर से पेशी पर लाया गया था। समाचार लिखे जाने तक दीवानी न्यायालय में अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई थी। दीवानी न्यायालय जैसे भीड़भाड़ इलाके में गोली चलने की घटना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई।वहीं सवाल यह उठा है कि आखिर यह बदमाश बंदूक लेकर अंदर कैसे पहुंच गया? फिलहाल कुछ भी हो, जांच का विषय है। दीवानी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगी है।

जौनपुर ब्यूरो चीफ शादाब अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *