ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

धार्मिक न्यास समिति से जुड़े कबीर मठ के 10 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा

```

धार्मिक न्यास समिति से जुड़े कबीर मठ के लगभग 10 एकड़ जमीन पर स्थानीय लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है जिसको लेकर मठ के महंथ द्वारा कई बार अंचलाधिकारी समेत कई वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन मांग पर अधिकारियों द्वारा आज तक कोई ठोस पहल नहीं किया गया है मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरियापूर्वी पंचायत स्थित रूपौली गांव से जुड़ा है। मठ के महंथ जनार्दन दास ने कहा कि धार्मिक न्यास पार्षद से निबंधित इस मठ में लगभग 31 एकड़ जमीन है जिसमें लगभग 10 एकड़ जमीन पर स्थानीय दबंग लोगों द्वारा कब्जा जमा लिया गया है उन लोगों द्वारा कुछ जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं जबकि कुछ उपजाऊ जमीन को उपजाया जा रहा है, कई बार मेरे द्वारा पदाधिकारियों से इस जमीन को खाली कराकर मठ को सौंपने की मांग की गई लेकिन पदाधिकारियों द्वारा आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिसके कारण अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है, जबकि उल्टे अतिक्रमणकारियों द्वारा मेरे ऊपर तरह-तरह का आरोप लगाकर मुझे तंग तबाह किया जा रहा है। महंथ ने बताया कि गांव के कई असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा मठ की संपत्ति की चोरी भी करवाया गया है और बचे संपत्ति को हरपने का प्रयास किया जा रहा है इनलोगों द्वारा धार्मिक कार्यों को करने में बाधा भी पहुंचाया जा रहा है उन्होंने प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की मांग की है ताकि समाज में धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले लोग और जगह सुरक्षित रह सके ।जबकि अतिक्रमण को लेकर महंथ द्वारा आरोपी बनाए गए अन्य लोगों ने कहा कि महंथ द्वारा ही मठ के जमीन का निजी उपयोग किया जा रहा है जिसका हमलोगों ने विरोध किया था।मंगलवार को अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी ने भी स्थल निरीक्षण कर मठ के जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन महंथ को दिया है।

सहरसा से मिथिलेश कुमार, इंडियन टीवी न्यूज रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *