ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

एजाज खान जल्द करेंगे पवित्रा पुनिया से शादी? एक्टर ने रिवील किए अपने वेडिंग प्लान

Eijaz Khan
```html id="cyap7e" ```

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स की लिस्ट में शुमार एजाज खान और पवित्रा पुनिया को साथ में फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दोनों की जोड़ी बिग बॉस के घर में बनी थी और रिश्ता अभी तक कायम है। इन दोनों की बॉन्डिंग आए दिन सोशल मीडिया पर नजर आ जाती है। ये दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते है ये कई मौकों पर देखने को मिला है।
इसी बीच अब इनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। जल्द ही एजाज खान और पवित्रा पुनिया शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में, एजाज खान ने अपने वेडिंग प्लान्स पर बात की। उन्होंने बताया कि वो धूमधाम से पवित्रा के साथ शादी करना चाहते हैं। इसीलिए तो एक्टर ने अपनी शादी की प्लानिंग करना भी शुरू कर दिया है।आपको बता दें, करीब 2 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल ही एजाज ने अपनी लेडी लव के साथ सगाई की थी। सगाई के बाद से ही उनके फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। लगता है अब फैंस की ये इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। हाल ही में एजाज खान ने मीडिया से कहा, बेशक, हमारी शादी कार्ड पर है। अरे टाइम कहां है? उसके लिए पूरे खानदान को इकट्ठा करना है। उन्हें भी समय की जरूरत है और हमें भी। मैं इसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं, भले ही ग्रैंड तरीके से शादी न हो। एक्टर ने आगे कहा, वो कहती है, हमें कभी समय नहीं मिलने वाला है, चलो बस इसे कर लेते हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि मेरी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स वहां मौजूद रहें। तो हम बीच का रास्ता ढूंढ रहे हैं। हम जल्द ही तय कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *