गॉव की समस्याए गॉव में समाधान ‘‘ग्राम चौपाल’’ आयोजित कर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों का किया निस्तारण
‘‘प्रशासन आपके द्वार’’ की भावना को, ग्राम चौपाल लगाकर किया गया साकार-जिलाधिकारी
ग्राम चौपाल में आये शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हो सुनिश्चित-डीएम गौरांग राठी
भदोही 2 जून 2023-जिलाधिकारी गौरांग राठी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में शुक्रवार को प्रत्येक विकासखंड के दो ग्राम पंचायतों में ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गॉव की समस्याए, गॉव में समाधान) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनसामान्य की शिकायतों व समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। सुरियावां विकास खंड के कौडर एवं अबरना गाँव में नामित नोडल अधिकारी जिला कृषि अधिकारी व जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सूरियावॉ व विकास खण्ड अभोली में आनंदडीह एवं सरायहोला में उपायुक्त स्वतः रोजगार व जिला युवाकल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी अभोली, विकास खण्ड ज्ञानपुर के कॉवल एवं लखनो में उपायुक्त स्वतः रोजगार व मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानपुर, विकास खण्ड औराई के अलमऊ एवं बारीगॉव में नामित नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एवं खण्ड विकास अधिकारी औराई, विकास खण्ड डीघ के कुरमैचा एवं ओझापुर में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी डीघ, विकास खण्ड भदोही के महरभा एवं गोहीराव में जिला विकास अधिकारी एवं प्रोवेशन अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी भदोही द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि शासन के मंशानुरूप ग्राम चौपाल गॉव की समस्याए गॉव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन समस्त विकास खण्डो के दो-दो ग्राम पंचायतों में सफलतापूर्वक किया गया। ग्राम चौपाल की शुरूआत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में कराये गये कार्याे के निरीक्षण से हुई जिसमें अमृत सरोवर का अवलोकन करते हुए मनरेगा योजना में मजदूरी भुगतान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीणों से संवाद करके सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा पंचायत विभाग द्वारा वित्त आयोग की धनराशि से कराये जाने वाले कार्य, ग्राम पंचायत में लगायी गयी लाईटो, सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवन, जल निकासी नाली, सड़क सम्पर्क मार्ग, गौआश्रम स्थल, एम0डी0एम0, संचारी रोग, टीकाकरण, वृद्धा एवं विधवा, विकलांग पेंशन आदि विकास योजनाओं का सत्यापन किया गया। जनचौपाल में आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, कृषि एवं कृषि रक्षा से जुड़े प्राकृतिक एवं आरगैनिक खेती, हर घर, नल से जल तथा सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने प्रत्येक विकास खण्ड के लिए नामित अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनचौपाल में आज आये शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर अवगत कराया जाए।
भदोही से नितेश उपाध्याय की रिपोर्ट