ग्यारसपुर के मानोरा में प्रतिवर्ष आषाढ़ सुदी दूज के दिन भगवान जगदीश स्वामी जी की रथ यात्रा निकाली जाती है जिसमें लाखों की संख्या में दूरदराज से श्रद्धालु आकर भगवान जगदीश स्वामी जी के दर्शन करते हैं इस वर्ष 20 जून को जगदीश स्वामी जी रथ यात्रा निकाली जाएगी उसी की तैयारियों को लेकर एसडीएम तन्मय वर्मा की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं खंड स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं । मेले की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हाईवे पर भारी यातायात के परिवर्तित मार्ग को लेकर भी चर्चा की वहीं ग्रामीणों ने पानी की समस्याएं से अधिकारियों को अवगत कराया । बैठक के पश्चात अधिकारियों ने जगदीश स्वामी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं जनकपुरी पहुंचकर भी वहां की व्यवस्थाओं को भी चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान सिंह रघुवंशी ,रामनाथ सिंह ,सीएसपी विकास पांडे तहसीलदार सिद्धांत सिंह सिंगला जनपद सीईओ भगवान सिंह राजपूत, थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा, पीएचई अधिकारी जसवंत सिंह सिरोही, प्रफुल्ल गोंडखेरे, सचिव प्रीतम सिंह कुशवाह, सरपंच श्रीमती उषा बाई सहरिया आदि लोग उपस्थित रहे|
इंडियन टीवी न्यूज़ से कमल कुशवाह की रिपोर्ट