ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मैनपुरी Crime News: 10 रुपये के विवाद में तमंचा से उड़ा दी दुकानदार की खोपड़ी, हकीकत सुन पुलिस भी रह गई सन्न

```

मैनपुरी में महज 10 रुपये के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने जो कहानी बताई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घिरोर थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी महेशचंद जाटव 12 जून की रात सड़क किनारे परचून के खोखे के बाहर सो रहा था। देर रात किसी ने उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने गांव नगला केहरी निवासी आरोपी उल्फान उर्फ गुल्फाम उर्फ गुल्ला बंजारा को गिरफ्तार किया। उसने हत्याकांड को लेकर जो कहानी बताई। उसे सुन पुलिस के भी होश उड़ गए। महज 10 रुपये के विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

संजय कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *