गुन्नौर-गुन्नौर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत संकुल प्राचार्य सौमित्र मिश्रा द्वारा अपने चाचा और लड़के के साथ मिलकर गुन्नौर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली पटनाकला ग्राम पंचायत के सरपंच रामजी दुबेदि के घर मे घुसकर मारपीट करने की घटना सामने आई है।पुलिस द्वारा फरियादी द्वारा बताई घटना की रिपोर्ट पर आरोपीगण सुमित्र मिश्रा,शियाशरण मिश्रा, सचिन मिश्रा के विरुद्ध धारा 452,294,323,506,34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।फरियादी द्वारा बताया गया कि चार माह पूर्व ग्राम पटना कला में संकुल प्राचार्य सौमित्र मिश्रा का पुत्र सौरभ मिश्रा शासकीय माध्यमिक शाला पटना कला में अतिथि शिक्षक के पद पर पदस्थ था।जहाँ स्कूल की छात्रा द्वारा सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिस पर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर सौरभ मिश्रा पिता सौमित्र पर धारा 354 (क)11,12 के तहत मामला दर्ज किया था।चूंकि पटना कला ग्राम पंचायत का मामला था इसलिए आरोपी सौरभ मिश्रा के पिता द्वारा फरियादी पर दबाब बनाने के लिये कई बार गांव के सरपंच रामजी दुबेदि से कह रहा था जब पटना कला ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा मामले में सहयोग करने के लिये मना कर दिया गया तब आरोपी के पिता सौमित्र मिश्रा द्वारा जो कि वर्तमान में गुन्नौर ब्लॉकशिक्षा कार्यालय में संकुल प्राचार्य के पद पर है अपने पुत्र सचिन मिश्रा,और चाचा शियाशरण को साथ लेकर साकेत नगर में रात्रि के समय निवासरत पटना कला ग्राम पंचायत के सरपंच के घर मे घुसकर मारपीट कर दी।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
मध्यप्रदेश के पन्ना से इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो चीफ कमलाकांत मिश्रा कि रिपोर्ट