ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

अखिल भारतीय मजदूर महासंघ की दिवसीय बैठक हुई संपन्न

```

इंडियन टीवी न्यूज़ से= राजेश कुमार तिवारी के साथ शैलेंद्र तिवारी

कैमोर अखिल भारतीय सीमेंट एवं माइंस कर्मचारी संघ कैमोर के तत्वाधान में, एसीसी जिमखाना के टेनिस कोर्ट में अखिल भारतीय मजदूर महासंघ की तीन दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर से आए अखिल भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकारिणी की बैठक में मजदूरों के हित में कई गहन, विषयों जैसे मजदूरों को सुरक्षा एवं महंगाई के अनुसार मजदूरों के वेतन में वृद्धि तथा मजदूरों के हित में कई अन्य विषयों को लेकर चर्चा हुई, साथ ही बैठक में सामान्य कार्य पर समान वेतन तथा कई वर्षों से कार्यरत मजदूरों के परमानेंट किए जाने को लेकर भी विचार रखे गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश संकट, मजदूर संघ के उपाध्यक्ष केपी सिंह, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर महासंघ के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ कैमूर के अध्यक्ष श्री गणेश राव महामंत्री मुकेश गौतम धर्मेंद्र मिश्रा सहित बीएमएस कैमोर के समस्त पदाधिकारी गण व मजदूर भाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *