जालौन:- #जिलाधिकारीप्रियंकानिरंजन की अध्यक्षता में
उरई #जालौन। ग्रामीण #पेयजल की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि पेयजल संकट की शिकायत 19 गांवों में आ रही है। ए0डी0ओ0पंचायत तथा वी0डी0ओ0 यह सुनिश्चित करे कि किसी भी गांव में पेयजल संकट न रहने पाये। समस्त 19 ग्रामों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाये। सभी गांवों में पानी आपूर्ति हेतु टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। गांवों के विद्यालयों में पोलिंग बूथ स्थापित किये जायेगे किसी भी विद्यालय में हैण्डपम्प खराब न रहे यदि रीबोर की आवश्यकता है तो अबिलम्ब रीबोर करा दिये जाये, हैण्डपम्प मरम्मत की आवश्यकता है तो हैण्डपम्प अबिलम्ब मरम्मत कराये जाये यदि हैण्डपम्प खराब मिलते है तो संबंधित ए0डी0ओ0पंचायत के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जल संस्थान के अधिशाषी अभियन्ता को सख्त निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में जल आपूर्ति किसी भी दशा में बाधित न होने पाये प्रायः गर्मियों में मोटर खराब होने की शिकायत आती हैं। अतः पहले से ही मोटर की व्यवस्था कर ली जाये जिससे जल आपूर्ति बाधित न हो। किसी भी दशा में जल आपूर्ति बाधित पायी जाने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकार
रिपोर्ट।। रोहितसोनी जिला ब्यूरो चीफ जालौन
