ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

हरदोई। होनहार बच्चे जनपद के साथ ही देश का नाम रोशन करेंगें: डीएम

```

होनहार बच्चे जनपद के साथ ही देश का नाम रोशन करेंगें: डीएम

हरदोई। विकास खण्ड बावन के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोजाहिदपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने मॉडल कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया तथा बच्चों द्वारा बनाये वैज्ञानिक माडल देखे तथा बच्चों द्वारा प्रदेश एवं भारत की विस्तार से जानकारी एवं अच्छी कविता सुनाने पर बच्चों की प्रशंसा की। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये जिसकी सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा अनुशासन एवं समर्पित शिक्षकों के कारण निखरती है और बच्चों को पीएमश्री के अंतर्गत शिक्षकों द्वारा शिक्षा को तकनीक से जोड़ा गया है तथा जनपद में बेसिक शिक्षा की स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार हुआ। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को लगातार बच्चों को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि होनहार बच्चे जनपद के साथ ही देश का नाम रोशन करेंगें। स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।

कार्यक्रम के अंत मे जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भेँट की गई राममंदिर की प्रतिकृति उन्होंने होनहार बच्ची दीपाली को भेँट कर दी। उन्होंने बच्ची द्वारा बनाये गए राममंदिर के चित्र की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्नेह सिंह व अन्य शिक्षकों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य योगेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, बीडीओ बावन राम प्रकाश व बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *