ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

हरदोई। सक्सेस क्रिकेट कप त्रिकोणीय सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन का हुआ शुभारम्भ

```

सक्सेस क्रिकेट कप त्रिकोणीय सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन का हुआ शुभारम्भ

हरदोई पहला मैच सक्सेस क्रिकेट अकादमी तथा श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। टॉस सक्सेस क्रिकेट अकादमी के कप्तान सक्षम गुप्ता ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में कप्तान सक्षम गुप्ता के शानदार 169 रन की पारी की बदौलत व अंबुज पांडे के 58 रन की मदद से 9 विकेट खोकर 294 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से मोहन कश्यप ने तीन विकेट व प्रियांशु वर्मा ने दो विकेट लिए ।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीश चंद अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की टीम 37.5 ओवर में सभी विकेट होकर 211 रन ही बना सकी व सक्सेस क्रिकेट अकादमी ने इस मैच को 83 रनों से जीत लिया । श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से मोहन कश्यप ने सर्वाधिक 92 रन किसन ने 28 रन तथा ऋषभ ने 13 रन का योगदान दिया वही सक्सेस क्रिकेट अकादमी की तरफ से सक्षम गुप्ता ने 5 विकेट सिस्ट द्विवेदी तथा जयप्रकाश ने दो-दो विकेट लिए वह एक खिलाड़ी रन आउट हुआ ।

इस मैच में मैन ऑफ द मैच शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस करने वाले सक्षम गुप्ता को मिला आज के मैच में अंपायरिंग शिवम मिश्रा व सूरज तिवारी ने की तथा स्कोरिंग शिवम दीक्षित ने की। आज के मैच में अर्जित मित्तल, अजय प्रताप सिंह तेगू, राधा कृष्ण गुप्ता व सत्यम आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *