आग बुझाने के चक्कर में दो लोग झुलसे,हालत गम्भीर
बंगले में लगी आग से हुआ नुकसान
माधौगंज हरदोई
थानाक्षेत्र के ग्राम दानेपुरवा मजरा शुक्लापुर भगत निवासी हुकुमचंद का फूस का बंगला अचानक आग का गोला बन गया। घटना रात लगभग 11 बजे की है जब परिवार के सदस्य भोजन करके सो चुके थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। चीखपुकार की आवाज सुनकर लोगों की नींद उड़ गए सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं डायल 112 व दमकल कर्मियों को सूचना दी गई जिन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझा लिया। पर बंगले में रखी खाद्य व घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं आग बुझाने व सामग्री की सुरक्षा को लेकर दौड़े हुकुमचंद व राधेश्याम दो लोग बुरी तरह झुलस गए। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है।
खबर हरदोई से अरविन्द गुप्ता