अधिसूचना जारी होते ही एक्टिव हुए डीएम-एसपी, खुद खड़े होकर हटवाने लगे होर्डिंग्स
चंदौली जनपद के जिलाधिकारी निखिल फुंडे व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनावी एक्शन वाले मूड में हो गए हैं।
Indian tv news
ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली चंदौली जनपद के जिलाधिकारी निखिल फुंडे व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनावी एक्शन वाले मूड में हो गए हैं। दोनों अधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों एवं सरकारी संस्थानों पर लगे हुए सभी होर्डिंग्स व बैनरों को उतरावने के लिए खुद ही कमान संभाल ली, ताकि मातहतों को भी एक्टिव किया जा सके। इस दौरान जिला मुख्यालय के साथ-साथ सदर तहसील परिसर सहित सड़क के किनारे खड़े होकर दोनों अधिकारी इसके लिए दिशा निर्देश देते रहे। सरकारी संस्थानों पर लगे हुए होर्डिंग व बैनरों को चिन्हित करके उतारने का कार्य किया जा रहा हैं।