बहराइच:विश्व कविता दिवस,लेखिका शमा परवीन को मिला सत्यव्रत सिंह स्मृति सम्मान
तारिक अहमद
बृहस्पतिवार को किसान डिग्री कालेज के प्रांगण में विश्व कविता दिवस मनाया गया जिसमे दस युवा कवियों को सत्यव्रत सिंह स्मृति सम्मान देकर सबको सम्मानित किया गया है।बहराइच की रहने वाली लेखिका शमा परवीन को भी सत्यव्रत सम्मान दे कर सम्मानित किया गया है।शमा परवीन शमा फाउंडेशन की डायरेक्टर है और अभी हाल ही में दिल्ली में उन्हें कबीर कोहिनूर सम्मान भी मिला है जो विश्व के 100 लोगों को दिया गया है।विश्व कविता दिवस पर कविता के माध्यम से यह संदेश दिया कि कविता की महिमा को देते हुए देशहित,जागरूकता, शिक्षा से सभी को प्रेरित करेंगे।कार्यक्रम में मौजूद विद्वानों ने बताया कि विश्व कविता दिवस कवियों को सम्मानित करने, कविता पाठ की मौखिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने, कविता पढ़ने, लिखने और पढ़ाने को बढ़ावा देने, कविता और थिएटर, नृत्य, संगीत और पेंटिंग जैसी अन्य कलाओं के बीच अभिसरण को बढ़ावा देने और दृश्यता बढ़ाने का अवसर है।
कविता ही जीवन है जीवन ही कविता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में किसान डिग्री कालेज प्रबंध सीमित के सचिव मेजर डॉक्टर एस पी सिंह ,संयोजक डॉ. सत्यभूषण सिंह, अध्यापिका सविता वर्मा तस्नीम फातिमा ज़ैदी के साथ साथ कवि तथा शिक्षक मौजूद रहे।