लखनऊ कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर मॉल को किया गया सील।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित फन मॉल को कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया, जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि फन मॉल में covid-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा था लोग बिना मास्क एंट्री ले रहे थे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा था इस कारण फन मॉल को सील किया गया जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कई बार फन मॉल को इस विषय में चेतावनी भी दी गई, परंतु इसके बाद भी फन मॉल चेतावनी को अनसुना कर कोविड-19 प्रोटोकॉल का लगातार उल्लंघन कर रहा था इस कारण इस पर बड़ी कार्रवाई की गई और इसे सील कर दिया गया।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा लखनऊ
