इंदौर वही दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें चित्रकूट निवासी चीनू पचाया को दो युवक राकेश बामनीया और शिवा बामनीया ने चाकू मार दिया था वही गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय चीनू पचाया को इंदौर के एम वाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकीन घायल युवक चीनू की इलाज के दौरान 2 दिन बाद मौत हो गई।
दरसल यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चित्रकूट नगर का है जहां के रहने वाले चीनू पचाया से रंग पंचमी के दीन रंग लगाने को लेकर दो युवकों से विवाद हो गया था यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर दूसरे युवक का पीछा कर उसे चाकू मारा था वहीं पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सभी सात आरोपियों की धर पकड़ कुछ ही घंटो में ही कर ली गई थी वही चाकू बाजी की इस घटना में घायल चीनू पचाया को गंभीर हालत में इंदौर के एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकीन बुधवार की सुबह चीनू पचाया की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं इस घटना मे पांच नाबालिक सहित सात आरोपियों पर पुलिस द्वारा केस दर्ज कर उन्हें जेल भी भेज दिया गया वहीं घटना से नाराज रह वासियों ने प्रदर्शन कर एक एसडीएम को ज्ञापन सोपा जिसमें क्षेत्र में नशेड़ियों द्वारा किए जाने वाले उत्पाद का उल्लेख किया गया है वहीं राजेंद्र नगर थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर और राजेंद्र नगर क्षेत्र की एसीपी रुबीना मिजवानी द्वारा समझाइश देकर इस प्रदर्शन को खत्म कराया और पुलिस की निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया।