विजयराघवगढ़ बरही मे 11 अप्रैल को भाजपा गृहमंत्री अमीत साह की आगमन को लेकर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने विजयराघवगढ़ बगले मे बैठक आयोजित की। खजुराहो लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के पक्ष में करेंगे जनसभा भारतीय जनता पार्टी के सबसे बुलंद आवाज वाले नेता भारतीय राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले प्रधानमंत्री के सबसे करीबी भाजपा की रिडह की हड्डी कहे जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का गुरुवार 11 अप्रैल को विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही नगर में आगमन होने जा रहा है।अमित शाह के आगमन को लेकर संजय सत्येंद्र पाठक काफी गम्भीर नजर आ रहे हैं कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कार्यक्रम मे आने जाने वालो को कोई असुविधा नही होनी चाहिए गर्मी का मौसम देखते हुए खाने पीने व शुद्ध ठंडे पानी की व्यवस्था पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इसी तारतम्य मे विधायक लगातार बरही विजयराघवगढ़ कैमोर कांटी आदी सभी मंडलो व जीले के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा जोन सेक्टर सहयोगियों के साथ बैठक ली बैठक मे विधायक श्री संजय पाठक ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर 370 हटाने तक के अनेक बड़े फैशले में गृह मंत्री की कुशल रणनीति देश ने देखा है । बरही के विजयनाथ मेला ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की सभा ऐतिहासिक होगी जिसमे लाखों की संख्या मे जनता जनार्दन भाग लेगी एवं सभी का आशीर्वाद 26 अप्रैल को हमारे यशस्वी प्रत्याशी श्री वीडी शर्मा जी को मिलेगा. तैयारी मे कोई कमी नही हो इसका ध्यान सभी रखें सभा में आने वाले किसी को भी कोई परेशानी नहीं हो इसका ध्यान कार्यकर्ताओं को रखना है। इस दौरान उपस्थिति रहे। उदयराज सिंह चौहान कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा उपाध्यक्ष संतोष केवट पूर्व उपाध्यक्ष अजय पप्पू शर्मा विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा कैमोर मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर हरिश दुवे अनिल शर्मा गुडडू गोलू मिश्रा अंकित सिंह बघेल महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी मिश्रा नोटरी अधिकारी मंजू लता वर्मन नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन रामनारायण गुडडा सोनी प्रमोद शुक्ला नमीत ग्रोवर निलू रजक आशुतोष सराफ युवा मंडल अध्यक्ष गोलू मिश्रा हाजी गुलाम।विजयराघवगढ़ बगले मे आयोजित बैठक के दौरान संजय सत्येंद्र पाठक छेत्री लोगों से मुलाकात कर समस्याएँ सुनी और तुरंत उनका निराकरण किया।