हनुमान सिह राव पाली
नववर्ष समारोह समिति के तत्वाधान में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक खुडाला फालना प्रांगण में एक शाम भारत माता के नाम भक्ति संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ संत श्री निगमानंद जी महाराज, गणेश जी भोपाजी फालना गांव, ठाकुर अभिमन्यु सिंह द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम कर किया गया।
इसके पश्चात किशोर पालीवाल द्वारा गणेश वंदनाकर भजन संध्या का शुभारंभ किया बाल कलाकार 12 वर्षीय श्री राजपुरोहित ने भी अपने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन हो लिया तथा भजन कलाकार किशोर पालीवाल ने भी एक से बढ़कर एक भगवान श्री राम के भजनों की प्रस्तुति दी ।
इस अवसर पर अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर, स्मृति देखकर सम्मानित किया गया।
नववर्ष की प्रातः वेला में खुडाला चौराहा आदर्श विद्या मंदिर के भैया बहनों द्वारा, स्वर्ण मंदिर चौराहा भारत विकास परिषद द्वारा, विजयनगर चौराहा पर नोबल स्कूल तथा इंदिरा कॉलोनी में कर्मवीर मेवाड़ा एवं गणपत नायक द्वारा आगंतु को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराकर व मोली बांधकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
प्रातः 8:30 विद्या मंदिर से भव्य यात्रा का शुभारंभ किया गया
शोभा यात्रा साधु संतों के पावन सानिध्य में प्रारंभ हुई जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा में राष्ट्रीय सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति तथा नगर की सभी मातृ शक्तियों सम्मिलित रही जिसमें बहनों द्वारा लेजियम पर भी नृत्य किया गया। व्यापारियों ने शोभायात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
शोभा यात्रा में रथ, झांकियां, गैर, नासिक ढोल ,डीजे तथा अनेक स्थानों पर आकर्षक रंगोलिया बनाते हुए फालना स्वर्ण मंदिर चौराहा से झटपट्टिया बालाजी होते हुए पुनः विद्या मंदिर पहुंचकर संपन्न। शोभायात्रा के दौरान नगर की शिक्षण संस्थाओं द्वारा मतदान करने की अपील की गई। जिसमें के एस लोढ़ा पब्लिक स्कूल द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर नागरिकों को मतदान हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर भारतीय नववर्ष समारोह समिति अध्यक्ष उगम सिंह पंवार, उपाध्यक्ष आईदान सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष अनंत नारायण सिंह,मंत्री भंवर परिहार, कोषाध्यक्ष कुलदीप गोलछा, जिला सचिव सुरेश कुमार मालवीय, बाली प्रचारक नारायण जी, विस्ताक दिवेश जी, कुलदीप सिंह बग्गा, जिला समिति व्यवस्थापक जयचंद गोलेच्छा, कोषाध्यक्ष
जयरामदास वैष्णव,अमित मेहता,नारायण सिंह राजपुरोहित,
जगदीश चौधरी,अंकित राठौड,उमेश शर्मा,सनी छाबड़ा,जोधाराम चौधरी,ललित मालवीय, कुणाल पवार, लविश कुमावत,गणपत नायक,अनिल सिंह, अमित मेहता, देवेंद्र सिद्धावत, प्रितपाल सिंह छाबड़ा, सूजाराम चौधरी, हीरालाल कुमावत, खुशवंत भाटी, मदन सिंह, शंकर सिंह राजपूत, जितेंद्र कलावत, जितेंद्र मेवाड़ा, विजय सिंह सिसोदिया, अमिता गोलेच्छा, संगीता राजपुरोहित ,नेहा तिवारी, पूनम गोयल, सुनीता वर्मा, गुंजन कवर लक्षिता मेवाड़ा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।