Koushik Nag Kolkataसरकारी नोटबुक में ममता की तस्वीर के खिलाफ भाजपा ने EC से कार्रवाई की मांग, बताया आचार संहिता का उल्लंघन बंगाल भाजपा इकाई ने बुधवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को निशुल्क वितरित किए जाने वाले नोटबुक (कापियों) में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए इसकी शिकायत की। भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीरों का नोटबुक पर इस्तेमाल कर इसके जरिए सरकार की उपलब्धियां बताना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हैं।