ताजा खबर

वाराणसी का हाल: लापता हो गए चार मुंह वाले शेर के 434 नल, सिर्फ 25 बचे, इसमें भी ज्यादातर में पानी नहीं

```html id="cyap7e" ```

ब्यूरो चीफ करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश

चन्दौली: भीषण गर्मी में अब सड़कों पर पानी की समस्याएं होने लगी हैं। प्यास लगने पर गला तर करने के लिए लोग सड़कों और गलियों में नल खोजने लगते हैं। वहीं, जलकल विभाग समय-समय पर हैंडपंप लगवाने के अलावा रीबोर व दूसरी तकनीकी कमियों को दूर करने की व्यवस्था करता है। वाराणसी के प्रमुख चौराहों पर एक समय 434 चार मुंह वाले शेर के नल लोगों की प्यास बुझाते थे। अब ये नल धीरे-धीरे गुम होते जा रहे हैं। इनकी जगह टोटी लग रहे हैं। कई जगहों पर चार मुंह वाले शेर के नल हैं, उनमें पाइप लगाकर नल लगा दिया गया है और बीच में सीमेंट भर दिया गया है। इस समय 20 से 25 नल ही बचे हैं।लक्सा और भदैनी में इक्का दुक्का ऐसे नल देखे जा सकते हैं। इसका स्वरूप अब बदल गया है। अधिकांश नल काम ही नहीं कर रहे हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए लगाए गए सरकारी स्टैंड पोस्ट की भी हालत ठीक नहीं है। कुछ वर्षो में अधिकतर स्टैंड पोस्ट अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं। जलकल विभाग समय-समय पर हैंडपंप लगवाने के अलावा रीबोर व दूसरी तकनीकी कमियों को दूर करने की व्यवस्था करता है। बचे हुए 25 में से अधिकतर नलों में पानी नहीं आ रहा है। गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा, गुरुबाग, रथयात्रा, लंका, भेलूपुर, नगवां, भदैनी में कुछ वर्ष पहले तक सरकारी नल दिख जाते थे, लेकिन अधिकतर स्थानों पर शेर के मुंह वाले नल नदारद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *