ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मेरा सोनभद्र मेरी शान 1 जून को करे मतदान….चंद्र विजय सिंह

```

ब्यूरो चीफ नंदगोपाल पांडेय सोनभद्र।

सोनभद्र। मंगलवार को SVEEP 2024 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
लोकसभा चुनाव में जनमानस को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में पिंक स्कूटी रैली को आज जिलाधिकारी महोदय के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक , अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह ,डीपीआरओ नमिता शरण , जिला सूचना अधिकारी सुधांशू शेखर , धनंजय सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज ) अशोक कुमार सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल )की गरिमामयी उपस्थिति रही ।कलेक्ट्रेट परिसर से चलकर बढौली चौराहा एवं नगर के मुख्य मार्गो से गतिमान रैली में सोनभद्र हमारी शान है 1 जून को मतदान है ,, उम्र 18 पूरी है मतदान देना जरूरी है,, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,, जैसे नारों से नगर गूंजायमान रहा….।
इस कार्यक्रम में को सफल बनाने में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महिला संवर्ग की जिला अध्यक्ष साधना सारंग,महामंत्री शशि बाला सिंह,
जिला उपाध्यक्ष शीतल दहलान , मेघा सनोकिया, श्रीमती कुंज लता त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला शिक्षिकाएं एवं सहयोगी शिक्षक बंधु जन अरुणेश पांडे , आनंद देव पांडे,विकास देव एवं Sveep नोडल अनिल पासवान एवं आनंद त्रिपाठी ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *