ब्यूरो चीफ नंदगोपाल पांडेय सोनभद्र।
सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल प्रांगण में नवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को रामनवमी मनाई गई। विद्यालय के बच्चों ने श्री राम, लक्ष्मण ,सीता, हनुमान जी, की झांकी निकाली। श्री राम- आकर्ष, सीता -काव्य चौधरी ,लक्ष्मण -सूर्यांश, हनुमान जी -अतुल्य ,बने ।विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने प्रभु श्री राम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने छात्र-छात्राओं शिक्षक -शिक्षिकाओं के कल्याण के लिए भगवान श्री राम से आशीर्वाद मांगा। इस कार्यक्रम का आयोजन दिव्या,दीप्ति ,सीता, आंचल, द्वारा किया गया ।इस झांकी में सजीवता दिखाई पड़ी ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय ,और मनोज दुबे, विवेक बंसल, मधुकर पांडे, आदि उपस्थित रहे।