दुल्हन के मनमुताबिक नही मिला दुल्हा ! लड़की ने किया शादी से ईन्कार। सोनभद्र समाचार
ब्यूरो चीफ नंदगोपाल पांण्डेय सोनभद्र।
दुद्धी/ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौरा में चंदौली जिले से आई बारात के बाराती दूल्हा के साथ गाजे – बाजे पर डांस करते लड़की पक्ष के द्वार पर गुरुवार की रात्रि पहुंचे और धूम धाम से शादी कराई,भोर में सीन्दूर दान के उपरांत जैसे ही दुल्हन ने दूल्हा का पैर स्पर्श किया दूल्हा पैर की अंगुलियों से विकलांग नजर आया यह देख लडकी ने फौरन दूल्हा के साथ अदा की गई रस्म को दरकिनार करते हुए दूल्हा को रिजेक्ट कर दिया।इस दौरान सर्वेश कुमार पुत्र अर्जुन कुमार ग्राम
देवदत्तपुर जिला चंदौली द्वारा सुबह तक सफाई दिया गया कि मैं विकलांग नही हु लडकी पक्ष द्वारा बात न मानने पर 112 डायल की सूचना पुलिस ने मामले की जांच की और दोनो पक्षों के हु हल्ला को शांत कराया लेकिन दोनो पक्ष अपनी सफाई देते रहे इसी दौरान कोतवाली पुलिस के एसएसआई काशी सिंह कुशवाहा ने लडकी के पिता राधेश्याम और लडके के पिता को समझाया और दोनो पक्षों को रविवार को कोतवाली आने की बात कही और दूल्हा सहित बारातियों को शांतिपूर्वक वापस चंदौली जिला जाने को कहा।दुल्हन ने बताया कि मेरे मन पसंद लायक दुल्हा नहीं था दुल्हा का पैर टेढ़ा था यह सब सब हम सिंदूरदान के बाद देखे।वही लड़की की माता सविता देवी ने कहा कि जिस लड़के से सादी लगी वह लड़का दुल्हा बन कर नही आया। चंदौली से दुल्हा बन कर आए सर्वेश बिंद के बताया कि मेरे साथ धोखा हुआ है लकड़ी के माता पिता रिश्तेदार सभी देख कर शादी की हामी भरे थे मेरे घर पर तिलक चढ़ाने भी यहाँ से लोग गए हुए थे।लडकी के लिए चार थान का गहना,कपड़ा आदि सामान ले कर आए थे सभी समान लडकी वाले रख लिए।