ज़िला उन्नाव संवाददाता मो साकिब कि रिपोर्ट
फतेहपुर चौरासी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार मिनी बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर सड़क की दाहिनी तरफ जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में बैठे नौ लोग घायल हुए हैं।
उन्नाव से 25 सवारियां लेकर सोमवार दोपहर करीब एक बजे मिनी बस हरदोई जा रही थी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मंगलीखेड़ा गांव के पास चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर बायें तरफ से दाहिनी ओर चिलवल के पेड़ में टकरा गई।
पेड़ में रगड़ से बस का दाहिना हिस्सा क्षति ग्रस्त हो गया। बस में बैठे यात्रियों में गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी रंजीत का पुत्र शुभम् (25), अचलगंज के हड़हा निवासी जमील खान का पुत्र सलीम (14), चांदबाबू की पत्नी शबनम (25), सफीपुर सदमपुर के राजसजीवन का पुत्र मनीष (14), घायल हो गए।
घायलों को फतेहपुर चौरासी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से शबनम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं बस में बेठी बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी शिवकली (35) और हरदोई की ज्योति के साथ उसके तीन बेटे आंचल (10), शिवा( 5) और पांच माह का दिव्याशं भी घायल हो गया। उसे बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।